चम्पावत में भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित
चम्पावत, मई 31 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी के समीप मलबा आने से यातायात बाधित रहा। इसके अलावा कई आंतरिक राज्य एवं जिला स्तरीय मोटर मार्ग भी मलबा आने के कारण प्रभावित हुए। इस अवधि में चम्पावत में सर्वाधिक 50 मिमी वर्षा दर्ज की गई। भारी बारिश के साथ विभिन्न क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से कृषि एवं बागवानी को व्यापक नुकसान पहुंचा है। घाटी वाले क्षेत्रों में खेतों में पानी भर जाने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। अत्यधिक वर्षा से प्रभावित यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। यह भी पढ़ें- चम्पावत में भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं और लोक निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.