चम्पावत, मार्च 17 -- चम्पावत। मथियाबांज के खाल मैदान में सीजन टू क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई। फाइनल में ब्यानधुरा इलेवन तलियाबांज की टीम ने मथियाबांज की ए टीम को 25 रन से हराया। ब्यानधुरा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में तीन विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में मथियाबांज इलेवन आठ विकेट पर 146 रन ही बना पाई। 88 रन बनाने वाले ब्यानधुरा इलेवन के समीर मैन ऑफ द मैच रहे। ब्यानधुरा इलेवन के ललित चौहान ने तीन, पंकज जोशी ने दो, भास्कर जोशी ने दो विकेट लिए। विजेता टीम को 11000 रुपए नगद के साथ ट्राफी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...