चम्पावत में बनेगा ऑल वेदर स्विमिंग पूल
चम्पावत, अगस्त 28 -- योगेश, चम्पावत। जनपद में खेल सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिली है। 9.52 करोड़ रुपये की लागत से चम्पावत में ऑल वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण को स्वीकृति मिली है। पूल्ड आवास में बनने वाले स्विमिंग पूल में वर्ष भर प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधा मिलेगी। चम्पावत के पूल्ड आवास में ऑल वेदर स्विमिंग पूल बनेगा। परियोजना के तहत स्विमिंग पूल के साथ शूटिंग रेंज, चेंजिंग रूम और लॉन टेनिस कोर्ट बनेगा। परियोजना प्रबंधक निर्माण इकाई खेल रवींद्र कुमार ने बताया कि ऑल वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण से तैराकी के क्षेत्र में बच्चों और युवाओं को नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी करने में भी सहायता मिलेगी। डीएम मनीष कुमार ने परियोजना को तय समय में पूरा करने के निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.