चम्पावत, अप्रैल 20 -- योगेश, चम्पावत। चम्पावत में फार्मासिस्टों ने विरोध जताया। उन्होंने काला फीता बांध नियमित कार्य किया। चार धाम ड्यूटी का यात्रा भत्ता नहीं देने पर नाराजगी जताई। चम्पावत जिले में सोमवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहा। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने बताया कि चार धाम यात्रा का ड्यूटी भत्ता नहीं देने पर संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया है। इसके तहत 15 से 25 अप्रैल तक काला फीता बांध कर विरोध किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...