चम्पावत, अप्रैल 28 -- योगेश, चम्पावत। चम्पावत जिले में बीते छह दिन से आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। राशन कार्ड का डाटा ऑनलाइन करने से ये समस्या पैदा हुई है। कार्ड नहीं बन पाने से लोग रकम खर्च कर इलाज करने को मजबूर हैं। जिले के तीन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। चम्पावत जिले में बीते छह दिन से आयुष्मान कार्ड बनाने का काम पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। चम्पावत में जिला अस्पताल चम्पावत, उप जिला अस्पताल लोहाघाट और टनकपुर में आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। लेकिन राशन कार्ड का डाटा ऑनलाइन होने से आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- साइट ठप होने से आयुष्मान कार्ड बनाने का काम रुका, मरीज लौट रहे निराश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...