चम्पावत में नहीं खुलेंगी शराब की चार नई दुकानें
चम्पावत, मार्च 28 -- चम्पावत में अब शराब की चार नई दुकानें नहीं खुलेंगी। विरोध के बाद डीएम ने दुकान निरस्त करने के आदेश दिए हैं। आबकारी विभाग ने मंच, बौतड़ी, अमोड़ी और वालिक में शराब की नई दुकानें प्रस्तावित की थी। चम्पावत जिले में प्रस्तावित की गई शराब की चार नई दुकानें अब नहीं खुलेंगी। दरअसल आबकारी विभाग ने मंच, बौतड़ी व अमोड़ी में देसी और वालिक में विदेशी शराब की नई दुकान खोलने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद इन क्षेत्र के लोगों ने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया। इससे यहां कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा होने लगी थी। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए डीएम मनीष कुमार ने आबकारी नीति के प्रावधान के तहत इन सभी दुकानों को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। इससे पूर्व जिले की 15 दुकानों का नवीनीकरण हो चुका है। इनमें चम्पावत, लोहाघाट, देवीधुरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.