चम्पावत में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व
चम्पावत, जुलाई 16 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में लोक पर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने हरेले से सिर पूजन कर लंबी उम्र की कामना की। जी रया जागि रया, यो दिन बार भेटनि रया...के गायन के साथ लंबी उम्र की कामना की। चम्पावत में गुरुवार को हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह लोगों ने स्नान के बाद पूजा अर्चना की। इसके बाद दस दिन पूर्व बोए गए हरेले को काटा गया। हरेला गेहूं, जौं, धान, उड़द, सरसों, मक्का, गुरूंस आदि सप्तधान्य की बुआई कर तैयार किया गया था। हरेले को लगातार दस दिन तक घर के मंदिर में रखा गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोकपर्व हरेला इस दौरान पुरोहितों ने यजमानों के घर जाकर हरेले का वितरण किया। जी रया, जाग रया, यो दिन बार भेटनी रया... का गायन कर हरेले से सिर पूजन किया गया। लोगों ने खेत खल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.