चम्पावत, मार्च 14 -- चम्पावत। औषधि निरीक्षक ने केंद्रीय औषधि भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान दस अलग-अलग दवाईयों के नमूने जांच के लिए लैब में भेजे। कर्मचारियों को दवाईयों का नियमित तापमान में रखने के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने बताया कि निरीक्षण का मकसद सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली दवाईयों के मानक की जांच करना था। उन्होंने दवाईयों के रखरखाव और क्रय बिलों की जांच की। स्टोर परिसर में सफाई का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कर्मियों को दवाईयों की गुणवत्ता या पैकिंग में संदेह होने पर जानकारी देने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.