चम्पावत, फरवरी 18 -- चम्पावत में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने प्रदर्शन किया। उन्होंने वेतन विसंगति समेत 27 सूत्रीय मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बाद में जिला प्रशासन के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा। चम्पावत कलक्ट्रेट रोड स्थित पार्किंग में बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गोपाल राम कालाकोटी के नेतृत्व में इंजीनियर्स ने जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कनिष्ठ अभियन्ताओं की वेतन विसंगति का समाधान करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पूर्ण सेवाकाल में न्यूनतम 3 प्रोन्नति देने, ग्रेड पे देने, 2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रथम एम एसीपी के रूप में 5400 ग्रेड पे देने, पुरानी पेंशन बहाल करने समेत 27 सूत्रीय मांगों को पूरा करने को कहा। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।...