चम्पावत, अप्रैल 2 -- चम्पावत में पशुपालन विभाग ने पशुओं में टीकाकारण अभियान शुरू किया। डीएम मनीष कुमार ने अभियान दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। अगले 45 दिन तक जिले भर में पशुओं को खुरपका और मुंहपका रोग का टीका लगाया जाएगा। चम्पावत में गुरुवार को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। सीवीओ डॉ.वसुंधरा गब्र्याल ने बताया कि जिले भर में 45 दिन तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सवा लाख छोटे-बड़े पशुओं को खुरपका और मुंहपका बीमारी से बचााव के लिए टीका लगाया जाएगा। बताया कि टीकाकरण होने से पशुधन की रक्षा होने के साथ दुग्ध उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। बताया कि अभियान में 40 टीम में सौ से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम में दर्जाधारी श्याम पांडेय, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सीडीओ डॉ.जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.