चम्पावत में जीआईसी के विद्यार्थियों को सम्मानित किया
चम्पावत, मई 12 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जीआईसी में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में अव्वल आए विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने सृष्टि महर, राहुल बोरा, सौरभ उपाध्याय, निर्मल भट्ट, ममता जोशी, वंदित पांडे, अंकित जोशी और आयुष्मान उप्रेती को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में चार कक्षों के निर्माण के लिए 1.28 करोड़ का प्रस्ताव शासन में भेजा है। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में 775 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। यह भी पढ़ें- धूरा के यशदीप का नवोदय विद्यालय में चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.