चम्पावत, मई 14 -- सतीश जोशी, चम्पावत। नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत गोलज्यू महोत्सव में अभियान चलाया। अभियान संयोजक सामश्रवा आर्य और मोहित जोशी ने व्यापारियों को अभियान से जोड़ते हुए संकल्प पत्र भरवाये। यहां पश्चिम बंगाल से आये व्यापारी सुसांतो दास, राजस्थान से अभिषेक बार्माणयन, कानपुर से गुल्लू शाह, विनय गुप्ता, विशाल, रिंकू सिंह तथा मुरादाबाद से शुभम आर्य, पप्पू, अख्तर, असलम, सईद, सलीम, भास्कर जोशी, गिरीश पोखरिया, कैलाश चंद्र व भुवन जोशी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खिरद्वारी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...