चम्पावत, मार्च 13 -- चम्पावत डीएम मनीष कुमार ने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूनिट में शीघ्र एमआईआर मशीन लगाने के निर्देश दिए। चम्पावत के डीएम मनीष कुमार ने गुरुवार रात क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के समीप 20.22 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण में डीएम ने जल्द एमआईआर मशीन लगाने के निर्देश दिए। यूनिट में आईसीआईसीआई फाउंडेशन सीएसआर मद से एमआरआई मशीन लगा रहा है। डीएम ने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में ऊर्जा निगम के ईई विजय सकारिया, आरडब्ल्यूडी के बृजमोहन आर्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...