चम्पावत, मार्च 18 -- चम्पावत जिले के घराटों का पुनर्निमाण होगा। शासन ने 12 घराटों के संरक्षण के लिए 58.11 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। मिसिंग लिंक फंड से निर्माण कार्य होगा। चम्पावत में 12 घराटों को संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तरीय समिति ने बैठक में परियोजनाओं की समीक्षा की। डीएम मनीष कुमार ने समिति के समक्ष जिले के 12 घराटों की मरम्मत और जीर्णोद्धार का प्रस्ताव रखा। डीएम ने बताया कि घराटों के संरक्षण के लए किसी अन्य मद से धनराशि उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। इस वजह से परियोजना को मिसिंग लिंक में चिन्हित किया गया। बताया कि समिति ने घराटों के पुनर्निमाण के लिए 58.11 लाख रुपये की सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने बताया कि घराटों के पुनर्जीवन से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...