चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव जारी
चम्पावत, मई 11 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव जारी है। मेले से बड़ी संख्या में लोग खरीददारी कर रहे हैं। मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले, टॉय ट्रेन, मौत का कुआं आदि को लेकर लोग उत्साहित हैं। चम्पावत गोरलचौड़ मैदान में चल रहे गोलज्यू महोत्सव में व्यापारिक गतिविधियां जारी हैं। यहां हथकरघा और हस्तशिल्प से बनी वस्तुओं और अन्य सामग्री की दुकानें लगी हैं। जिससे लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। मेले में काशीपुर, रुद्रपुर, हरिद्वार, बरेली, शांहजहांपुर सहित विभिन्न स्थानों से हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों की दुकानें लगाई गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.