चम्पावत, मई 4 -- चम्पावत, संवाददाता। चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के अवसर पर महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। हालांकि, भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा स्थगित करना पड़ा। सोमवार को चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की शुरुआत हुई। बारिश थमने के बाद सुबह 11 बजे महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पालिका कार्यालय में एकत्रित हुईं और वहां से गोलज्यू मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। इस दौरान छोलिया नर्तकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। तय कार्यक्रम के अनुसार, महोत्सव का शुभारंभ सुबह साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री धामी द्वारा किया जाना था, लेकिन तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उनका कार्यक्रम रद्द हो गया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में पालिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.