चम्पावत, फरवरी 23 -- चम्पावत। चम्पावत में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट पर विरोध जताया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। चम्पावत शिक्षा विभाग के कर्मचारी सोमवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने शिक्षा भवन परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रांतीय संयुक्त मंत्री मिंटू सिंह राणा के नेतृत्व में हुई सभा में कर्मचारियों ने कहा कि सरकारी कार्यों में राजनीति हावी हो रही है। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। कहा कि शिक्षा निदेशक के साथ ही हुई मारपीट से कर्मचारी खुद को डरा हुआ महसूस कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.