चम्पावत में एनसीसी यूनिट खुलने की उम्मीद जगी
चम्पावत, सितम्बर 5 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में एनसीसी यूनिट खुलने की उम्मीद जगी है। अधिकारियों की संयुक्त टीम ने ढकना बडोला गांव प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रस्तावित स्थल तक सड़क निर्माण की संभावना टटोली। चम्पावत में एनसीसी यूनिट की स्थापना की दिशा में पहल शुरू हो गई है। अधिकारियों की टीम ने ढकना बडोला में प्रस्तावित परिसर के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भूमि की उपयुक्तता, भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, सड़क निर्माण की संभावनाओं तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की जानकारी हासिल की। एनसीसी यूनिट की स्थापना होने से युवाओं और विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा। संयुक्त निरीक्षण में आरडब्ल्यूडी के एई गिरिजेश्वर तिवारी, जिला विकास प्राधिकरण के एई सौरभ चंद, राजस्व उपनिरीक्षक चंद्रशेखर पंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.