चम्पावत, फरवरी 28 -- चम्पावत में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाने का काम शुरू हुआ। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन से महिलाओं का जीवन सुरक्षित हो सकेगा। चम्पावत जिला अस्पताल में शनिवार को वैक्सीन लगाने का काम शुरू हुआ। इस दौरान 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की 20 किशोरियों को टीका लगाया गया। सभी लाभार्थियों का पंजीकरण यूविन पोर्टल में किया गया। एसीएमओ डॉ.इंद्रजीत पांडेय ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन से किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाने में मदद मिलेगी। बताया कि यह वैक्सीन शरीर में एचपीवी संक्रमण के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित करती है। कहा कि कम उम्र में टीकाकरण से स्वास्थ्य ठीक रहता है। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह, एनएचएम के डीपीए...