चम्पावत में ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया
चम्पावत, जून 3 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सफाई और सुरक्षा प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से जुड़े सभी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एडीएम केएन गोस्वामी, एसडीएम चम्पावत बीसी पंत, लोहाघाट की नीतू डांगर, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी डीएस अधिकारी, भाजपा के सचिन जोशी, कांग्रेस के मनीष महर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया यह भी पढ़ें- निष्पक्षता से संपन्न कराए निकाय चुनाव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.