चम्पावत, अप्रैल 21 -- योगेश, चम्पावत। चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांग की। उन्होंने मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की बात कही। चम्पावत टैक्सी स्टैंड में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। संगठन की प्रदेश सदस्य विमला पनेरू ने बताया कि प्रांतीय संगठन के आह्वान पर कार्य बहिष्कार चल रहा है। उन्होंने 24 हजार प्रति माह मानदेय देने और बायोमैट्रिक उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने, समय पर मानदेय देने, सेवानिवृत पर दस लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने की मांग की। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...