चम्पावत में अग्निवीर भर्ती ट्रेनिंग कैंप लगेगा
चम्पावत, अक्टूबर 2 -- चम्पावत, संवाददाता। चम्पावत में अग्निवीर भर्ती ट्रेनिंग कैंप लगेगा। इसके लिए यूथ फाउंडेशन ने तैयारी शुरू की है। विजयादशमी पर कैंप का शुभारंभ किया जाएगा। पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि चम्पावत में अग्निवीर भर्ती ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएम धामी के निर्देश पर यूथ फाउंडेशन चार माह का कैंप लगाएगा। वर्तमान में गढ़वाल में सात स्थानों पर लगे कैंपों में 751 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। अभी तक यूथ फाउंडेशन भारतीय सेना और अर्ध सैनिक बलों में 15 हजार से अधिक युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में सहयोग कर चुका है। उन्होंने बताया कि निशुल्क कैंप में युवाओं के भोजन और अन्य सुविधा यूथ फाउंडेशन उपलब्ध कराएगा। शारीरिक टेस्ट में पास युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पिछली बार उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.