अल्मोड़ा, मई 13 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। बीते दिनों चम्पावत में हुए नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म मामले में कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगातया। भाजपा महिला मोर्चा ने यहां कांग्रेस का पुतला फूंका। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास अब मुद्दे नहीं बचे, सरकार को बदनाम करने के लिए इस तरह के षड़यंत्र रच रही है। प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि धामी सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास कर रही है। हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कांग्रेस को अपनी राजनैतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है, जिस कारण वह छल प्रपंच की राजनीति पर उतारु है। पुतला दहन में पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मोहन नेगी, जगदीश अग्रवाल, गिरीश भगत, संजय पंत, मीना वर्मा, शालिनी, रेखा सहित तमाम लोग...