चम्पावत, फरवरी 9 -- चम्पावत। चम्पावत में सोमवार को कांवड़ यात्रा पहुंची। वृद्ध जागेश्वर के शंखनाद बाबा बसंत भट्ट के नेतृत्व में 17 वीं कांवण यात्रा हरिद्वार से शुरू हुई। उन्होंने बताया कि कांवण यात्रा सोमेश्वर, बागेश्वर, भद्रतुंगा सहस्त्र धारा, कोटगाड़ी, थल, डीडीहाट, पिथौरागढ़ के बाद चम्पावत पहुंची। उन्होंने बताया कि यहां से यात्रा पूर्णागिरी, शारदा घाट, हल्द्वानी, चित्रशीला घाट, पायलट बाबा मंदिर, नीब करौली से शिवरात्रि को वापस वृद्ध जागेश्वर महादेव मंदि पहुंचेगी। कांवण यात्रा के यहां पहुंचने पर अमरनाथ सक्टा, ललित मोहन भट्ट, दिग्विजय कार्की आदि ने स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.