हल्द्वानी, मई 7 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। चम्पावत में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर बुधवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में तिकोनिया चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।सुमित कुमार ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार ठोस कार्रवाई करने में विफल साबित हो रही है। अंकिता भंडारी प्रकरण सहित कई घटनाएं सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती हैं। चेतावनी दी कि जब तक प्रदेश की बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा, युवा कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह चौहान, स्वाति जोशी, भानु कावड़वाल, प्रीति आर्य, जिला महासचिव मनदीप गुजराल, अमन कुरैशी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश जोशी, छात्र नेता...