चम्पावत, अक्टूबर 3 -- चम्पावत-टनकपुर हाईवे में डेढ़ घंटा वाहनों की आवाजाही बंद रही। स्वाला डेंजर जोन में सुबह आठ बजे पहाड़ी से मलबा गिर गया। इससे जाम में फंसे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में शुक्रवार को डेढ़ घंटे तक वाहनों का संचालन नहीं हो सका। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे डेंजर जोर की पहाड़ी एक बार फिर से दरक गई। इस वजह से पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा एनएच में गिर गया। एनएच बंद होने से वाहनों की कतार लग गई। जाम में सैंकड़ों यात्री फंस गए। इस वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने दो मशीनों के जरिए मलबा हटाने की कार्यवाही शुरू की। लेकिन पहाड़ी से गिर रहे मलबे और कीचड़ से सड़क खोलने के काम में बाधा आई। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.