चम्पावत, मार्च 26 -- चम्पावत में 25 अप्रैल से 24 मई तक जनगणना होगी। जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण में जानकारी दी गई। इस दौरान आवास सूचीकरण का अभ्यास कराया गया। चम्पावत में अगले माह से जनगणना शुरू होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर राजेंद्र बिष्ट और जिला समन्वयक भावेश कुमार ने फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया। आवास सूचीकरण संचालन अनुप्रयोग का अभ्यास कराया गया। साथ ही फील्ड भ्रमण के दौरान किए जाने वाले कार्य के बारे में बताया। एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने बताया कि इस बार की जनणना पूरी तरह डिजिटल होगी। बताया कि कोई भी नागरिक 10 अप्रैल से 24 अप्रैल के मध्य सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकता है। जिसके बाद संबंधित परिवार को स्व-गणना पहचान संख्या मिलेगी। बाद में प्रगणक के घर-घर जाकर सत्यापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.