चम्पावत, मार्च 3 -- चम्पावत में होली और पूर्णागिरि मेला को लेक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले भर में कुल 114 चालान काटे गए। जबकि 15 वाहनों के दस्तावेज जमा किए। एआरटीओ मनोज बगोरिया ने बताया कि मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 114 वाहनों के चालान काटे गए। बताया कि जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, बिना फिटनेस, ओवरलोडिंग, मोबाइल फोन, बिना परमिट के लोग वाहन चलाते मिले। इसके अलावा 15 वाहनों के दस्तावेज भी जमा किए गए। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया कि होली पर्व के दौरान तेज गति और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.