चम्पावत, मार्च 22 -- डीएम मनीष कुमार के मार्गदशन में आम जनमानस को रसोई गैस की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए नया गैस वितरण रोस्टर जारी कर दिया गया है। इस व्यवस्था के अंतर्गत लोहाघाट, देवीधुरा, टनकपुर और चम्पावत गैस सर्विस के माध्यम से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों के अनुसार गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। लोहाघाट गैस सर्विस की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार 23 मार्च को हथरंगिया, जीजीआईसी व ट्रेजरी क्षेत्र, 24 मार्च को ढेरनाथ और 25 मार्च को पिथौरागढ़ रोड व डाक बंगला रोड में गैस वितरण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...