चम्पावत, मई 3 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में बीते चार दिनों से मौसम रौद्र रूप दिखा रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत बीते चार दिनों से मौसम के बदले रूख से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। तेज गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि से जहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं ओलावृष्टि के कारण काश्तकारों की फसलों, फलों और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग की ओर से पांच मई तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जलवायु परिवर्तन के चलते मई माह में गर्मी के स्थान पर बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आई है। लोगों ने मौसम में बदलाव को देखते हुए एक बार फिर से गरम कपड़े निकाल लिए हैं। चम्पावत के अलावा लोहाघाट, पाटी और बाराकोट विकासखंड के कई स्थानों में खंडवृ्ष...