चम्पावत, जुलाई 2 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले में पांच स्थानों मॉक ड्रिल की गई। प्रशासन ने मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल की। चम्पावत, बाराकोट और मैदानी क्षेत्र टनकपुर में मॉक ड्रिल की गई। चम्पावत जिले में गुरुवार को मानसून सीजन में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि चम्पावत में एनएच में धौन, टनकपुर के शारदा नदी तटीय क्षेत्र बाटनागाड़, बाराकोट के बापरू और एनएच में संतोला के समीप मॉक ड्रिल की गई। शारदा नदी तटीय क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने, भूकटाव और आवासीय भवनों को खतरे से बचाने का मॉक ड्रिल किया। यह भी पढ़ें- मानसून को लेकर मॉक ड्रिल से तैयारियों को परखा यहां घायलों को अस्पताल पहुंचाने और फंसे यात्रियों को निकाला गया। बाराकोट में गुलदार के हमले में घायल व्यक्ति ...