चम्पावत, मई 20 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। डेंगू के खतरे को देखते हुए जिले भर में 22 डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। जिला अस्पताल में एलाइज किट भी उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग 15 विभागों के साथ मिल कर डेंगू के खिलाफ जंग लड़ेगा। जिले में डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारी पूरी करने का दावा किया है। विभाग ने अभी तक 120 घरों में रुके हुए पानी के सैंपल लिए हैं। इनमें एडिस इजिप्टी के लार्वा नहीं मिले हैं। इसके अलावा जिले में वर्तमान में 600 रेपिड किट उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर स्थापित किया इस किट से डेंगू के मरीज की पहचान की जाएगी। साथ ही जिले के तीन प्रमुख अस्पतालों जिला अस्पताल चम्पावत, लोहाघाट और टनकपुर में फिजिशयन की उपलब्धता है।

ह...