चम्पावत, जनवरी 4 -- मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने जनपद के दूरस्थ डांडा ककनई में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें एवं मांगें अपर सचिव के समक्ष रखी। ग्रामीणों की ओर से एएनएम की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने, धूरा में नियमित आधार कैंप आयोजित करने और गांव में सोलर फेंसिंग की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। अपर सचिव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने माह में कम से कम एक दिन पशुपालन विभाग के चिकित्सकों का गांव में भ्रमण कराने की मांग रखी। इस पर अपर सचिव ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से वार्ता कर आठ जनवरी को गांव में पशु चिकित्सा कैंप आयोजित कराने के निर्देश दिए। साथ ही शैडो एरिया डांडा ककनई एवं दुर्गापीपल क्षेत्र में जी-...