चम्पावत, जनवरी 8 -- चम्पावत के निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट में एमआरआई मशीन लगाई जाएगी। वर्तमान में यहां 50 बेड के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना का कार्य किया जा रहा है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के निकट 2022.90 लाख की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू ब्लॉक, ऑपरेशन थियेटर, एमआरआई कक्ष एवं एक्स-रे कक्ष आदि बनाया जा रहा है। इससे गंभीर और आपातकाल में रोगियों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। क्रिटिकल केयर यूनिट के बनने से मरीजों को रेफर करने की संख्या में कमी आएगी। डीएम ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट में आईसीआईसीआई फाउंडेशन सीएसआर मद से एमआरआई मशीन लगा रहा है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...