नैनीताल, मई 7 -- नैनीताल/रामनगर/भीमताल। चम्पावत में किशोरी के साथ हुई घटना को लेकर नैनीताल और रामनगर में कांग्रेसियों ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।नैनीताल में प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है तथा महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि रामनगर में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार पर सवाल खड़े किए। प्रदर्शन करने वालों में पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद जीनू पांडे, अंकित चंद्रा, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, मुन्नी, मंजू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.