चम्पावत कैंपस में ली हिमालय बचाने की शपथ
चम्पावत, सितम्बर 2 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत एसएसजे कैंपस में हिमालय बचाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पॉलीथिन का प्रयोग नही करने की बात कही। चम्पावत एसएसजे परिसर में आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने हिमालय बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एसएसजे कैंपस के निदेशक डॉ.प्रवीण सिंह बिष्ट ने शिक्षकों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हिमालय हमारी प्राकृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि जल, जैव-विविधता और पर्यावरणीय संतुलन का महत्वपूर्ण आधार है। कहा कि अनियोजित निर्माण, वनों की कटाई, सड़क चौड़ीकरण, खनन और जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालयी क्षेत्र आपदाओं के प्रति अधिक संवेदनशील हो रहा है। यह भी पढ़ें- हिमालय के संरक्षण को सबको निभानी होगी जिम्मेदारी इसे बचाने के लिए विकास कार्यों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.