चम्पावत, अगस्त 4 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत कैंपस में दो विषयों को स्वीकृति मिली है। अब कैंपस में एमकॉम और एमए गृह विज्ञान की कक्षाएं चलेंगी। नए विषयों के खुलने से विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा। चम्पावत एसएसजे कैंपस में एमकॉम और एमए में गृह विज्ञान की कक्षा का संचालन होगा। चम्पावत कैंपस में वर्तमान में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, हिन्दी, संस्कृत, इतिहास, समाज शास्त्र, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा शस्त्र और भूगोल जैसे सामान्य विषयों की पढ़ाई हो रही है। दोनों विषयों की स्वीकृति के बाद छात्रों को लाभ मिल सकेगा। इधर कैंपस में भूगोल, गृह विज्ञान, संस्कृत, शिक्षा शास्त्र और मनोविज्ञान में सिर्फ स्नातक तक ही पढ़ाई होती है। इसके अलावा विज्ञान वर्ग में गणित व भौतिक विज्ञान में भी पीजी नहीं है। कैंपस के निदेशक डॉ.प्रवीण बिष्ट न...