चम्पावत के सुशील को मिला वीर चक्र
चम्पावत, जुलाई 3 -- चम्पावत। चम्पावत के डड़ा बिष्ट गांव निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट को वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सुशील को सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट ने आपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस दिखाया था। जिसके लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया। सुशील बिष्ट के पिता डॉ.जीबी बिष्ट सेवानिवृत्ति सीएमओ और माता निर्मला बिष्ट सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य हैं। सुशील का चयन वर्ष 2010 में एनडीए में हुआ था। वर्तमान में उनका परिवार हल्द्वानी में रहता हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.