चम्पावत के पार्क वेस्ट टू वंडर से सजेंगे
चम्पावत, जून 30 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत के पार्क वेस्ट टू वंडर से सजाए जाएंगे। नागनाथ और डिप्टेश्वर पार्क में सजावटी वस्तुएं लगाई जाएंगी। पालिका ने कचरे से वेस्ट टू वंडर का निर्माण किया है। इन सजावटी वस्तुओं को बनाने में बेकार पड़े टायर व अन्य सामग्री का उपयोग किया है। चम्पावत नगर पालिका क्षेत्र के नागनाब और छतार वार्ड में स्थित दो बड़े पार्क जल्द वेस्ट टू वंडर से सजे नजर आएंगे। इसके लिए पालिका ने बेकार पड़ी सामग्री से कई सजावटी वस्तुएं बनाई हैं। बेकार पड़े टायर व अन्य सामग्री से बैंच, कुर्सी, तोप समेत तमाम अन्य चीजें बनाई गई हैं। इन वस्तुओं को दोनों पार्कों में सजाया जाएगा। इसके अलावा कूड़े से उपयोगी सामग्री बनाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को कूड़े का बेहतर उपयोग कर सामग्री बनाने की जानकारी भी दी जाएगी। इससे कूड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.