चम्पावत के छतार क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट
चम्पावत, मई 24 -- सतीश जोशी, चम्पावत। नगरपालिका के वार्ड संख्या एक छतार में पेयजल संकट गहराने से नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते चार दिन से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के कारण नागरिकों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नागरिकों ने जल संस्थान की पेयजल वितरण व्यवस्था पर नाराजगी प्रकट की है। प्रभावित नागरिकों का कहना है कि जल संस्थान की ओर से पेयजल वितरण की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के उपरी हिस्से में सुबह और शाम दोनो समय पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग के निचले हिस्से में दो-तीन दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.