चम्पावत, दिसम्बर 11 -- चम्पावत। चम्पावत में एक अधेड़ की संदिग्धि हालात में मौत हो गई। अधेड़ होटल के बंद कमरे में बेसुध पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। प्रभारी कोतवाल देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि सिमाड़, सिप्टी, चम्पावत निवासी नवीन सिंह रैंसवाल (47) पुत्र रंजीत सिंह एक होटल में बीते तीन दिन से रह रहा थ। कमरा नहीं खुलने पर होटल स्वामी ने पुलिस को दी। कमरे में नवीन बेसुध पड़ा हुआ था। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...