चम्पावत, मार्च 29 -- चम्पावत। जनपद की समस्त तहसीलों में राजस्व लोक अदालत का व्यापक एवं प्रभावी आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित पुराने राजस्व मामलों का शीघ्र निस्तारण करते हुए आमजन को त्वरित, सुलभ एवं पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में बराकोट तहसील को राजस्व वाद मुक्त घोषित किया गया। राजस्व लोक अदालत के दौरान विभिन्न तहसीलों में आपसी सुलह एवं सहमति के आधार पर मामलों का निस्तारण किया गया, जिससे न केवल न्याय प्रक्रिया में तेजी आई बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी मजबूती मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.