चम्पावत, मई 3 -- सतीश जोशी, चम्पावत। राज्य आपदा मोचन निधि से चार आंतरिक राज्य मोटर मार्गो की मरम्मत की जाएगी। आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत से हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया के अनुसार एसडीआरएफ मद से मंच से नीड़, धूरा से तलियाबांज, मंच से तामली और चम्पावत से खेतीखान आंतरिक राज्य मोटर मार्गो की मरम्मत की जाएगी। जिसके तहत मंच से नीड़ मोटर मार्ग के किमी एक चैनेज में करीब 750 मीटर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा धूरा-तलियाबांज मोटर मार्ग के किमी एक और दो में, मंच-तामली मोटर मार्ग में 21 किमी और चम्पावत-खेतीखान मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। बताया कि सभी सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चारों ही...