बगहा, मई 10 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय वृंदावन जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण के प्राचार्य हरि लाल का स्थानांतरण जवाहर नवोदय विद्यालय गाजीपुर उत्तर प्रदेश में हुआ है। इस अवसर विद्यालय परिवार के द्वारा रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं शिक्षक अभिभावक प्रतिनिधि प्रकाश कुमार के द्वारा प्राचार्य हरि लाल को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। विद्यालय के प्राचार्य हरि लाल ने कहा कि चम्पारण की एतिहासिक धरती पर सभी कर्मचारियों के सहयोग से उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। प्राचार्य ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को हर सम्भव सहयोग देने एवं के लिए आभार प्रकट किया एवं विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यो...