चम्पापुर में जमीन विवाद में घायल व्यक्ति की मौत
मोतिहारी, मई 12 -- रामगढ़वा , एक संवाददाता। चम्पापुर वार्ड-11 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक सिंहासन राम (50) थे। मिली जानकारी के अनुसार सिंहासन राम और बिगू राम के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था, जिसे सुलझाने के लिए की गई पंचायती भी विफल रही थी ।
घटना का विवरण इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई , जिसमें सिंहासन राम और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा दोनों को तत्काल पीएचसी रामगढ़वा ले जाया गया , जहां से सिंहासन राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल मोतिहारी और फिर वहां से बेहतर इलाज के लिए एस के एमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पत्नी का आरोप घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.