मोतिहारी, अप्रैल 29 -- रामगढ़वा , एक संवाददाता । थाना क्षेत्र के आमोदेई तिलकहनी नहर के समीप एक सूखे बेर के पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटकते हुए मिला । जिसका उम्र करीब 50 वर्ष था । देखते ही देखते उस क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । शव मिलने से उस क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । लोगों ने इसकी सूचना रामगढ़वा थाना को दी। रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि हत्या की आशंका को देखते हुए मोतिहारी से एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है । उसके बाद पुलिस अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.