गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने रामगढ़झील के किनारे चंपा देवी पार्क में 500 की क्षमता के निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड स्टेट ऑफ आर्ट कन्वेंशन सेंटर के साथ ही अब चम्पा देवी पार्क वाली जगह पर एलिट क्लब का निर्माण भी शुरू कर दिया है। 12 एकड़ के इस क्लब का अधिकांश क्षेत्र खुला होगा जहां विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के अलावा प्रदर्शनी आदि लगाई जा सकेगी। यहां दिल्ली हॉट की तर्ज पर गोरखपुर हाट का निर्माण भी होगा जिसमें 40 दुकानें होंगी।निरीक्षण करने आए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर और एलिट क्लब के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति जांची। काम की गति और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एलिट क्लब लान करीब 700 वर्ग मीटर का होगा। एलिट क्लब के फाउंडेशन का काम शुरू हो गया है। दावा किया कि ...