चम्पाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
सराईकेला, जून 4 -- राजनगर । सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत छोटा कांकी से सारंगछिड़ा होते हुए राधानगर जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन ने किया। करीब 6 किलोमीटर लंबी यह सड़क उनके मुख्यमंत्रित्व काल में स्वीकृत हुई थी। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि इस सड़क के बनने पर आसपास के ग्रामीणों को काफी सुविधा हो जायेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए ऐसी कई योजनाएं उनके कार्यकाल में स्वीकृत हुई थीं, जो अब धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों एवं पुलों द्वारा सुदूरवर्ती गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का हमारा अभियान अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने याद दिलाया कि उनके प्रयासों से सरायकेला में एक बड़ा अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.