कौशाम्बी, जनवरी 3 -- मंझनपुर। पश्चिमशरीरा के चंपहा बाजार में शुक्रवार की भोर में तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया। दो घरों से चोर नकदी समेत लाखों रुपये कीमत का जेवर आदि उठा ले गए। एक घर में जगहट होने पर चोर भाग निकले। पश्चिम शरीरा के चंपहा बाजार की संतरानी पतनी अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की भोर में उसके घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये कीमत का सोने व चांदी के जेवरात उठा ले गए। इनमें चांदी की हसुली, झुमक, नाक की कील, पायल आदि शामिल है। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाली गीता देवी के घर में भी चोरी की। गीता देवी के घर से चोर दस हजार रुपया नकद के अलावा सोने व चांदी के जेवरात उठा ले गए हैं। पड़ोसी बब्बू पंडा के घर में चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन जगहट होने पर चोर भाग निकले थे। चोरी की जानकारी होने पर पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.