चमोली हादसा: मृतक श्रमिकों के परिवारों को पांच लाख की सहायता
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की घटना में जान गंवाने वाले कोंडागांव जिले के चार श्रमिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये तथा हादसे में घायल दोनों श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री साय ने दुःखद घटना में चार श्रमिकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस हादसे में कोंडागांव जिले के धनसुली गांव के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा गांव के एक श्रमिक की मृत्यु हुई, जबकि जिले के दो श्रमिक घायल हुए। चमोली जिले के पीपलकोटी में तीन किलोमीटर लंबी सुरंग में भूस्खलन और पानी का रिसाव होने के कारण 13 अगस्त की शाम करीब 22 श्रमिक उसमें फंस गए थे। इस हादसे में 11 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.